Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एडीएम फाइनेंस ने बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर ली व्यवस्थाओं की समीक्षा

एडीएम फाइनेंस ने बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर ली व्यवस्थाओं की समीक्षा

रायबरेली। बाढ़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने तहसील डलमऊ के पूरे गौतमन गांव में स्थापित बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित प्रभावित क्षेत्रों के लिए बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां जरूरतमंदों को भोजन, आश्रय और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। एडीएम ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित कर लिए गए हैं।आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय किया गया है जो आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी डलमऊ अहमद फरीद खान, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी इंचार्ज, क्षेत्रीय लेखपाल, आंगनबाड़ी सहायिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय निवासियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।