Thursday, April 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महानिदेशक (आरडीएसओ) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट में दौरा

महानिदेशक (आरडीएसओ) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट में दौरा

रायबरेली। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO), लखनऊ के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने 17 जुलाई को रायबरेली स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोच एवं फोर्ज्ड व्हील के उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की और आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा सहित अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। महानिदेशक ने शेल शॉप, बोगी शॉप, व्हील शॉप, फर्निशिंग शॉप और फोर्ज्ड व्हील प्लांट का गहन निरीक्षण किया। शेल शॉप में उन्होंने कोच वेल्डिंग की गुणवत्ता, साइडवाल, लेजर कटिंग मशीन, कोच रूफ वेल्डिंग और मशीनों की कार्य दक्षता का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने आरेडिका के प्रशांति परिसर का भ्रमण किया, जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का निरीक्षण किया। इनमें वर्षा जल संरक्षण हेतु बनाए गए नवनिर्मित तालाब, जल संचयन बिंदु और मियावाकी पद्धति से विकसित किए जा रहे वृक्षारोपण क्षेत्र प्रमुख रहे। इस अवसर पर आरेडिका के पीएफए बी.एल. मीना, पीसीईई मनोज कुमार जिंदल, पीसीई सत्य प्रकाश यादव, पीसीपीओ रूपेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अकमल वदूद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरे की जानकारी आरेडिका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर. एन. तिवारी द्वारा साझा की गई।