Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीज प्रदर्शनी में महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

तीज प्रदर्शनी में महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

फिरोजाबाद। तीज के खास अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में तीज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर खरीददारी की। प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर कामिनी राठौर ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया। इस अवसर पर जायंट्स के केंद्रीय समिति सदस्य शिवराज सिंह, विशिष्ट समिति सदस्य उषा यादव और उपाध्यक्ष विपिन मित्तल भी मौजूद रहे। महापौर ने प्रदर्शनी का महिला शक्ति की पदाधिकारियों के साथ अवलोकन किया, जिसमें हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वस्तुएं उपलब्ध थीं। संस्था अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा है। स्टॉल बुकिंग से होने वाला लाभ असहाय बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य, निर्धन कन्याओं के विवाह, दिव्यांगों और वृद्धजनों की सेवा जैसे कार्यों में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ स्टॉल जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क दिए गए। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि प्रदर्शनी में आई हर महिला को एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इनमें सहजन, अनार, तुलसी, कनेर और अमरूद के पौधे प्रमुख रहे। प्रदर्शनी में कानपुर, बरेली, अलीगढ़, दिल्ली, हाथरस और फिरोजाबाद से आए दुकानदारों और बुटीक संचालकों ने स्टॉल लगाए। स्टॉल्स पर डिजाइनर कपड़े, ज्वेलरी, रेसिन प्रोडक्ट्स, भगवान की पोशाकें, बेडशीट, चटपटी चाट और घरेलू उपयोगी सामान उपलब्ध रहा। वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने बताया कि मथुरा के न्यारा ज्वेलर्स और आगरा के किसना ज्वेलर्स द्वारा सोने, चांदी और डायमंड के आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने प्रदर्शनी की शोभा और बढ़ा दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी ड्रा रहा, जिसमें रवींद्रनाथ कन्हैया लाल ज्वेलर्स, फिरोजाबाद की ओर से हर दो घंटे में चांदी का उपहार दिया गया। पहले लकी ड्रा की विजेता वर्तिका जैन रहीं। एंकरिंग का संचालन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चौहान और मंजू सिंह ने किया। मनोरंजन का रंग जमाते हुए रैनी अरोरा, नीतू, तनु, और रश्मि अग्रवाल ने तम्बोला और अन्य खेलों का आयोजन किया। कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, कल्पना राजोरिया, बीना चौहान, ऊषा पाराशर, डिंपल गुप्ता, नीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, शीनू, गौरी, मोनिका, सीमा, दीपाली, एकता, निहारिका, अनीता, गुंजन, निक्की समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।