ऊंचाहार, रायबरेली। शुक्रवार को खुर्रमपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से हरिद्वार के लिए कांवड़ियों का एक भव्य जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में खुर्रमपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा और वृद्ध शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु बस और ट्रेन से हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भरेंगे और फिर पैदल यात्रा करते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लौटेंगे। जत्थे को रवाना करने के लिए हनुमान मंदिर परिसर में एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कोतवाली प्रभारी संजय कुमार और चौकी प्रभारी वागीश मिश्रा ने सभी कांवड़ियों को फूल माला पहनाकर विदा किया। कोतवाल ने कांवड़ियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और सभी को सुरक्षित यात्रा तथा सफल जलाभिषेक की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूरा वातावरण “बोल बम” के जयघोषों से गूंज उठा और भक्तिमय दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल पाण्डेय, डॉ. अभिजीत सिंह (प्रांशु), विनय सिंह, केदारनाथ तिवारी, विनय शुक्ला उर्फ बाबा (प्रधान प्रतिनिधि, खुर्रमपुर), कृष्णा तिवारी, सूरज वर्मा, प्रभाकर वर्मा, शिवकुमार वर्मा, रवि, राम गुलाम, रामराज सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » खुर्रमपुर मोड़ से निकला कांवड़ियों का जत्था, कोतवाल और चौकी प्रभारी ने फूल माला पहनाकर किया विदा
Jansaamna