Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरेडिका के राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

आरेडिका के राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा विभाग के तत्वावधान तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द के नेतृत्व में तीन दिवसीय राजभाषा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरेडिका के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में हिंदी निबंध लेखन, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिताएं शामिल की गयी। यह आयोजन रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कार्मिकों के नाम राजभाषा विभाग, रेलवे बोर्ड द्वारा अखिल रेल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए अनुशंसित किए जाएगें। राजभाषा अधिकारी राकेश रंजन ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन कार्मिकों में राजभाषा के प्रति उत्साह के भावों को संचारित करते हैं जो राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर आरेडिका के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता नन्द किशोर वर्मा, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता राधे श्याम बीका, सहायक सामग्री प्रबंधक राजेश कुमार, राजभाषा अधिकारी राकेश रंजन, एईडीपीएम अशोक कुमार तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी आर एन तिवारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरेडिका ने दी।