हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जनपद हाथरस इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस बार वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। घोषित कार्यकारिणी में राजकुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संजय दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और घनश्याम, सचिन चौधरी, अखिलेश वार्ष्णेय तथा मयंक वशिष्ठ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, धर्मेंद्र चौधरी, दिनेश कुशवाह, आक्रोश वार्ष्णेय और सुमित भारद्वाज को मंत्री, धवन वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष, दीन दयाल को प्रचार मंत्री और हनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों से नए सदस्यों को भी जोड़ा गया है, जिनमें शामिल हैं: प्रशांत दीक्षित (सासनी अध्यक्ष), जीतू गौतम (सादाबाद अध्यक्ष), अनिल शर्मा (तरुण मित्र), मनोज शर्मा, नीरज वर्मा, आयोग दीपक, आदिल, सुमित कुशवाहा, रोहन पाठक और विजय उपाध्याय। संरक्षक मंडल में डॉ. बी. पी. सिंह, गौरव सेकसरिया, महादेव अटल, नीरज चक्रपाणि, शम्मी गौतम और रविंद्र नाथ शास्त्री को शामिल किया गया है, जबकि विधिक सलाहकार की भूमिका अनुराग अग्निहोत्री निभाएंगे। उपजा के संरक्षकों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा जताई कि यह टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने में सफल होगी।
Jansaamna