Thursday, April 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षक संघ ने मृतक शिक्षामित्र के परिजनों की आर्थिक मदद की

शिक्षक संघ ने मृतक शिक्षामित्र के परिजनों की आर्थिक मदद की

रोहनिया, रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के अलीनगर असकरनपुर निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय चकभीरा में कार्यरत शिक्षामित्र चंद्रावती का लगभग दस दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। गुरुवार को शिक्षक संघ रोहनिया की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव की अगुवाई में सभी शिक्षक मृतका के आवास पर पहुंचे। शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित इस शोक संवेदना कार्यक्रम में मृतका के परिजनों को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शिक्षकों ने दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला सहित शिक्षक कुलश्रेष्ठ सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, शेष मणि तिवारी, लवलेश सोनकर, आशीष तिवारी, शिक्षामित्र प्रमोद पांडेय, संतोष यादव, विजय सिंह, हंसराज, भूपेंद्र गुप्ता, उमेश कुमार चौरसिया सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।