Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तिलक इंटर कॉलेज के छात्र ने सीओ सदर चंचल त्यागी को उनका पोर्ट्रेट भेंट किया

तिलक इंटर कॉलेज के छात्र ने सीओ सदर चंचल त्यागी को उनका पोर्ट्रेट भेंट किया

फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र आयुष शर्मा ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर चंचल त्यागी का चित्र बनाकर उन्हें उनके कार्यालय में भेंट किया। यह चित्र आयुष द्वारा स्वयं हस्तनिर्मित था, जिसे देखकर अधिकारी अत्यंत प्रभावित हुए। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने बताया कि आयुष विज्ञान वर्ग का छात्र होने के बावजूद चित्रकला में गहरी रुचि रखता है और प्रारंभ से ही बेहद आकर्षक चित्र बनाता आ रहा है। सीओ सदर चंचल त्यागी ने छात्र आयुष को उसकी प्रतिभा के लिए बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “इस चित्र से मैं बेहद प्रभावित हूं। मुझे विश्वास है कि यह छात्र भविष्य में अपने विद्यालय और फिरोजाबाद का नाम रोशन करेगा।” आयुष शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया। इस अवसर पर महिला शक्ति संस्था की मधुरिमा वशिष्ठ और सुनीता भारद्वाज ने भी चंचल त्यागी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।