Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं हुईं सम्मानित

कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं हुईं सम्मानित

फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कुबेर विद्यापीठ, ककरऊ में बालिकाओं की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार को इन प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं को वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार (प्रधानाचार्य) ने कहा कि “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है।” उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद को अनिवार्य बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं एक स्वस्थ और जागरूक समाज की नींव रखती हैं। समिति के अध्यक्ष और पार्षद मनोज शंखवार ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जन्मोत्सव पर सप्ताहभर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जो बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश यादव, कोरी समाज के जिलाध्यक्ष राम किशोर डीलर, रामकुमार शंखवार, केशवदेव शंखवार, अभयराम, हेतसिंह शंखवार (पूर्व पार्षद), विद्याराम शंखवार (पूर्व पार्षद), सुनील शंखवार, जॉनी कोहली, मनीष ठाकुर और शांतिदास शंखवार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।