Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीएस आईटीआई कॉलेज में टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थी के चेहरे

बीएस आईटीआई कॉलेज में टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थी के चेहरे

फिरोजाबाद। बीएस आईटीआई कॉलेज स्टेशन रोड पर सरकार की डीजी शक्ति महत्वाकांक्षी योजना के तहत टैबलेट वितरित किये गये। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज संस्थापक ब्रजमोहन यादव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कॉलेज के निदेशक ई.अमित यादव व अजीत यादव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में टैबलेट वितरण छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की और एक पहल हैं। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।