Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हादसे में शिक्षिका की मृत्यु, परिवार में कोहराम

हादसे में शिक्षिका की मृत्यु, परिवार में कोहराम

शिकोहाबाद। स्कूल से घर जा रही एक शिक्षिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आटो चालक उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा है।
शशि जादौंन (58) पत्नी सुभाष चंद्र निवासी मीर खलील माथुर कॉम्प्लेक्स नौशहरा स्थित लालश्री तोमर कन्या विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब विद्यालय की छुट्टी होने के बाद आटो में बैठ कर घर आ रहीं थीं। जब उनका आटो हाईवे पर पहुंचा, तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे आटो में बैठी शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं और उनके गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ने उन्हें ऑटो में रखा और सरकारी ट्रामा सेंटर ले गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद स्वजन चीख पुकार करते हुए अस्पताल पहुंच गये। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि एक शिक्षिका की हादसे में मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। अभी इसमें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।