Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीआईएसएफ ने रचा नया इतिहास – विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों में रिकॉर्ड पदक जीत

सीआईएसएफ ने रचा नया इतिहास – विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों में रिकॉर्ड पदक जीत

May be an image of 6 people, dais and textभोपाल। अमेरिका के बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वर्ष 2024-25 के दौरान सी आई एस एफ के एथलीटों ने कुल 159 पदक जीतकर बल की अब तक की सर्वाधिक पदक संख्या का रिकॉर्ड भी बनाया है।
भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ नीति के तहत सी आई एस एफ ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें खेल बजट में छह गुना वृद्धि, विशेष आहार भत्ता, आधुनिक खेल सुविधाएं, चोट प्रबंधन सेवाएं और वार्षिक टूर्नामेंट कैलेंडर जैसे प्रावधान शामिल हैं। मुख्यालय में खेल गतिविधियों की निगरानी के लिए सहायक महानिरीक्षक स्तर का अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
May be an image of 6 people, dais and textइसके अलावा, सी आई एस एफ ने पहली बार माउंट एवरेस्ट अभियान दल का गठन किया है, जो वर्ष 2026 में चढ़ाई करेगा। बल ने अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान भी शुरू किया है, जिसके तहत 433 खिलाड़ियों, जिनमें 229 महिलाएं शामिल हैं, की भर्ती की जा रही है। यह अभियान देशभर के 14 चयन केंद्रों पर 7 से 29 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा।
खिलाड़ियों को विदेशों में प्रशिक्षण, विशेषज्ञ स्टाफ और अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस प्रयास का उद्देश्य सी आई एस एफ को खेलों में अग्रणी बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक पोडियम तक पहुंच बनाना है।
भोपाल की केओसुब इकाई भेल में अमेरिका से लौटे पदक विजेता पांच सी आई एस एफ एथलीटों का वरिष्ठ कमांडेंट शिवरतन सिंह मीणा व अन्य अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।