Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आबकारी विभाग ने 330 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया, पांच पर की कार्रवाई

आबकारी विभाग ने 330 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया, पांच पर की कार्रवाई

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार, रोबिन आर्य एवं संबंधित थानों की पुलिस टीम द्वारा थाना गुरूबक्शगंज, शिवगढ़ एवं खीरो क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। थाना शिवगढ़ के हरिहरपुर, ओसाह; थाना गुरूबक्शगंज के बसीगवा तथा थाना खीरो के शेमरी कछियारा और कमालपुर गांवों में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अड्डों और संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 330 किलोग्राम महुआ लहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। साथ ही पांच व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।