Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एडीएम फाइनेंस द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने की फरियाद लेकर आई महिला का बनवाया गया अंत्योदय कार्ड

एडीएम फाइनेंस द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने की फरियाद लेकर आई महिला का बनवाया गया अंत्योदय कार्ड

रायबरेली। तहसील डलमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस के दौरान ग्राम आंबा की निवासी रोहिणी सिंह, पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह, ने अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने की मांग की। अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए पूर्ति निरीक्षक से तत्काल जांच करवाई और मौके पर ही अंत्योदय कार्ड बनवाकर महिला को सौंपा गया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।