Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल की बैठक में जाम की समस्या को लेकर हुई चर्चा

व्यापार मंडल की बैठक में जाम की समस्या को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक विनायक कॉम्प्लेक्स स्थित महानगर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से जाम की विकराल होती समस्या को लेकर चिंता जताई गई। व्यापारियों ने इस संबंध में प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि नगर में ट्रैफिक जाम की स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। जैन मंदिर चौराहा, गांधी पार्क चौराहा, सेंटर टॉकीज चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, नगला बरी चौराहा, पूर्व बड़ा डाकखाना चौराहा जैसे स्थानों पर दोपहर से लेकर रात 8 बजे के बाद तक भीषण जाम लगा रहता है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के संचालन में अनियमितता, नंबरिंग और रूट निर्धारण के अभाव में यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। चौराहों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सदर बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र में तो स्थायी समाधान की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष अलंकार चौधरी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, पूर्व सभासद हरिशंकर राठौर, महिला महानगर अध्यक्ष आकृति सहयोगी, तथा युवा अध्यक्ष सुभाष यादव ने भी बैठक को संबोधित किया और प्रशासन से जाम की समस्या के स्थायी समाधान की माँग की। बैठक का संचालन महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने किया। इस अवसर पर भानु उपाध्याय, ताराचंद राठौर, अजीत लहरी, मुकेश बाबू राठौर, रामगोपाल, हर्षवर्धन, आकाश कुमार, बृजेश गुप्ता, अमरीश गुप्ता, दिलीप दीक्षित, विशाल राठौर, रामू पंडित, अमित गुप्ता, संजय गोस्वामी, प्रवीण शर्मा, विकास लहरी, मूलचंद राठौर, श्यामवीर यादव, पारुल गुप्ता, लकी वर्मा, नरेंद्र वर्मा, अनुराग सहयोगी, मुन्नालाल गोला, अशोक प्रजापति, दीक्षा अग्रवाल, प्रवीण जैन, बबीता शर्मा, धर्मवीर, अजय शिवहरे, कुलदीप बाजपेई एवं साहित्य व्यापारी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।