Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ को मिला ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’

महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ को मिला ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’

हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ स्थित ‘विकास दृष्टि’ संस्था द्वारा आयोजित श्रीमती शीतल-प्रभा शुक्ल स्मृति सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती रेनू गौड़ ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करेगा।