श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा ब्रज धाम ऑडिटोरियम में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में 362 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री, क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा, स्वामी रामदेवानंद जी महाराज, डॉ. केशवाचार्य, राधाकांत गोस्वामी, गोपाल जी ठाकुर, भागवत आचार्य डॉ. देवेंद्र शर्मा, सोहनलाल शर्मा, पंकज शर्मा, रामनरेश गौतम, नारायण प्रसाद शर्मा, श्याम शर्मा प्लास्टिक वाले, डॉ. आशुतोष शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम की चित्रपट पर फूल अर्पित कर किया गया। शशांक पाठक और सहयोगी जनों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया।
मेधावी छात्र—
इंटर (CBSE) में ककुल शर्मा को लैपटॉप, गौरी पाठक, कृष्णा गौतम, ध्रुव चतुर्वेदी को स्मार्टफोन।
UP बोर्ड में अथर्व पंडित को लैपटॉप, देवकी शर्मा, यश गौतम, वेदांत शर्मा को स्मार्टफोन।
हाईस्कूल (UP बोर्ड) में पीयूष शर्मा को डेस्क कंप्यूटर, प्रेम भारद्वाज, निर्विकल्प दीक्षित और खुशी शर्मा को स्मार्टफोन।
10th CBSE बोर्ड में युवराज जोशी को डेस्क कंप्यूटर, अंबुजा दीक्षित, पल्लवी शर्मा, आयुष सारस्वत को स्मार्टफोन एवं बाकी समस्त 362 बच्चों को गिफ्ट, मिठाई पैकेट, सम्मान पत्र, पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा संस्थान के द्वारा किए जा रहे सम्मान के लिए सभी बच्चों को बधाई दी और कहा कि आगे भी इसी प्रकार प्रगति कर समाज के साथ-साथ संस्थान का भी नाम रोशन करें। रामदेवानंद जी महाराज ने भी समस्त बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा—बच्चे हमारे देश की धरोहर हैं, इससे समाज के साथ-साथ राष्ट्र का भी सम्मान होगा। ठाकुर गोपाल जी भागवत आचार्य द्वारा ब्राह्मण एकता पर बल दिया गया। पंडित सोहनलाल शर्मा द्वारा संस्था की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई, जिसमें संस्था द्वारा किए गए साल भर के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट है। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित एक परिचय पत्रिका एवं अगरबत्ती के पैकेट के गिफ्ट सभी आगंतुकों को प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 51 विशिष्ट सहयोगजनों को स्मृति चिन्ह, दुशाला, माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यवस्था में डॉ. जमुना शर्मा, शशि शर्मा, महेंद्र दत्ताचार्य, दिवाकर आचार्य, अनिल कौशिक, रोहित शर्मा, भगवान साहू, बिहारीलाल गोस्वामी, अनुराग पाठक, विजय रिडवा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, के.के. गौतम, महेश शुक्ला, डॉ. विनोद शर्मा, परशुराम शर्मा, उषा गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Jansaamna