रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स लिमिटेड चिनहट, लखनऊ की ओर से एचआर सुजीत सिंह और सीनियर मैनेजर अंशुमान सिंह ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी विवेक कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि कुल 187 अभ्यर्थियों ने मेले में भाग लिया, जिनमें से 105 उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण में सफल होने के बाद अगस्त माह में नियुक्ति दी जाएगी। इस अवसर पर सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री तनुजा यादव ने भी अभ्यर्थियों से संवाद कर उन्हें करियर काउंसलिंग प्रदान की और नई तकनीकी दक्षताओं को अपनाकर सफलता पाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें परिश्रमपूर्वक कार्य कर भविष्य निर्माण का संदेश दिया। रोजगार मेले में उमा त्रिवेदी (अनुदेशक), राकेश कुमार (अनुदेशक), संदीप कुमार (अनुदेशक), चंद्रकांत पांडे (प्लेसमेंट इंचार्ज) और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सी.एम. श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Jansaamna