Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अग्रवाल महिला सम्मेलन ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया

अग्रवाल महिला सम्मेलन ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया

फिरोजाबाद। अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन शिवम रेस्टोरेंट में उल्लासपूर्वक किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर उत्साह दिखाया। संस्था की अध्यक्ष मधु गर्ग और सचिव कविता अग्रवाल ने बताया कि इस बार का तीज महोत्सव भी पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। सभी महिलाएं हरी साड़ी और पूरे सिंगार में शामिल हुईं। तीज गीतों पर नृत्य कर उन्होंने समां बांध दिया। कोषाध्यक्ष रागिनी बंसल ने बताया कि महिलाओं के लिए हाउजी और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही, महिलाओं ने खुद के बनाए गए हाथफूल भी प्रदर्शित किए। इस प्रतियोगिता में राधिका ने पहला, रेनू ने दूसरा और सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महोत्सव की खास आकर्षण रही “तीज क्वीन” प्रतियोगिता, जिसमें रेनू अग्रवाल को विजेता घोषित किया गया। बीना बंसल ने उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा अर्चिका और शीतल ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की सफलता में संध्या, ममता, नीलम, राधिका, रंजना, मानशी, भावना, सुषमा और पूनम सहित कई महिलाओं का विशेष योगदान रहा।