Friday, April 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

ऊंचाहार। निरंजनपुर गांव में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस पावन अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसका मुख्य यजमान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल रहे। कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर कलश की स्थापना की गई और भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर भव्य कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कलश यात्रा निरंजनपुर से प्रारंभ होकर क्षेत्र भ्रमण में सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए शामिल हुईं। यात्रा के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बैंड एवं धर्मध्वजा युक्त घोड़ा और झांकियां प्रस्तुत की गईं। कथा का विधिवत शुभारंभ शाम छह बजे भागवत महात्मय मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसमें फूलों की होली का कार्यक्रम भी शामिल था। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान की बाल लीलाओं से लेकर असुरों के वध तथा यमुना में कलिंगा मर्दन के प्रसंग का रसपान करेंगे। प्रत्येक दिन झांकी के माध्यम से भगवान के विभिन्न स्वरूपों एवं लीलाओं का दर्शन होगा। कथा के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों सहित प्रीति विश्वकर्मा, पूनम केसरवानी, वेद विश्वकर्मा, सूर्यमणि मिश्रा, दिग्विजय सिंह, राम सिंह, दरोगा सिंह, रामकरण सिंह, अजय सिंह, प्रिंस विश्वकर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। कथा आयोजन में सरोज विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रकार निरंजनपुर गांव में आयोजित यह श्रीमद्भागवत कथा भक्ति, ज्ञान और एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है।