हाथरस। आगामी हरियाली तीज पर्व के अवसर पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वच्छता, जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूरी की जाएं। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई को विशेष प्राथमिकता देने को कहा। इस मौके पर सभासद अशोक गोला, अतुल आधीवाल, रंगीला जी, श्याम अग्निहोत्री, अनी पंडित, सफाई निरीक्षक मुशाहिद हुसैन सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मेले को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा सके।
Jansaamna