Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान आसफाबाद चौराहा से ककरऊ कोठी तक बंबा बाइपास पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों द्वारा दुकानों से आगे तक टिनशेड लगाकर अतिक्रमण किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय के निर्देश पर नगर निगम कर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध टिनशेड को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की भी की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विरोध करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस चौकी पहुंचाया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके और नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।