फिरोजाबाद। शहर के प्रतिष्ठित किड्स कार्नर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के 60 वर्ष पूर्ण होने पर 60वां फाउंडेशन डे आज 26 जुलाई को विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. मयंक भटनागर और प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि किड्स कार्नर स्कूल की स्थापना 26 जुलाई 1966 को स्व. सुखरानी भटनागर द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है और शहर में एक पहचान बनाई है। फाउंडेशन डे के अवसर पर छात्रों द्वारा गणेश वंदना, सावन नृत्य, गायन, शिव स्तुति, आर्य एकल नृत्य एवं प्राथमिक विंग द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही एक विशेष ड्रिल के माध्यम से विद्यालय की डायमंड जुबली मनाई जाएगी।
Jansaamna