Sunday, October 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्षत्रिय बहनों ने तीज महोत्सव में मचाया धमाल

क्षत्रिय बहनों ने तीज महोत्सव में मचाया धमाल

फिरोजाबाद। क्षत्रिय बहनों द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन शिवम रेस्टोरेंट में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी सिकरवार, दीपशिखा भदौरिया, अनु जादौन, ओमलता सिंह, नीलम तोमर और पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। तीज समारोह में क्षत्रिय बहनों ने तीज के गीतों एवं भजनों पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। शिव-पार्वती के स्वरूपों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने “श्याम आया रे घनश्याम आया”, “झूला झले रे राधेरानी झूलाने तेरा श्याम आया” जैसे भजनों पर सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के अन्य आकर्षणों में शिव-पार्वती की झांकी, झूला, बच्चों के लिए गेम्स और सेल्फी पॉइंट विशेष रूप से चर्चित रहे। पूरे आयोजन में क्षत्रिय बहनों की भागीदारी और उत्साह देखते ही बनता था।