Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि

हाथरस। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डी.पी. भारती उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1999 में दो महीने चले कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के अंतर्गत पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उन्होंने इस दिन को वीरता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि डी.पी. भारती ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी और विषम परिस्थितियों में किए गए संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय न केवल सैन्य जीत थी, बल्कि यह भारत की संप्रभुता की रक्षा की एक मिसाल है। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि सदर विधायक अंजुला माहौर ने भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि और उससे उपजे सैन्य संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल भावुक और श्रद्धाभाव से भर गया। कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र सिंह गहलोत ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पीलू, पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य महेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, डॉ. डम्बेश चक, रामकुमार माहेश्वरी, भूरा पहलवान, सुनील गौतम, अनुराग अग्निहोत्री, कुशल पाल सिंह पौरुष, प्रिया मित्तल, सुरेश चौधरी, विवेक गुप्ता, विवेक रावत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।