Tuesday, August 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लखनऊ जीपीओ में 12 अगस्त को आयोजित होगी डाक अदालत

लखनऊ जीपीओ में 12 अगस्त को आयोजित होगी डाक अदालत

लखनऊ। डाक सेवाओं से जुड़ी आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए लखनऊ जीपीओ में 12 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे डाक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें नागरिक डाक सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। डाक अदालत में लखनऊ जीपीओ से जुड़ी डाक सेवाओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। नागरिकों को अपनी शिकायतें मुख्य डाकपाल, लखनऊ जीपीओ, लखनऊ-226001 के नाम संबोधित कर 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होंगी। शिकायतें डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। शिकायत भेजने वाले आवेदक को लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से ‘डाक अदालत’ लिखना होगा। साथ ही आवेदन में अपना पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा, जिससे शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।