Wednesday, August 5, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग

हाथरस। पी.सी. बागला महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026-27 का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य पर एकाग्र होकर अध्ययन करने की अपील की। वहीं विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। योजना के अंतर्गत सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, बीएड एवं टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि योजना में आवेदन के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं है।