Wednesday, August 5, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने सार्वजनिक पेशाबघर को कब्जामुक्त कराने की मांग की

व्यापारियों ने सार्वजनिक पेशाबघर को कब्जामुक्त कराने की मांग की

फिरोजाबाद। शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सार्वजनिक पेशाबघर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उसे क्षतिग्रस्त कर अवैध कब्जा करने के प्रयास को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा एवं महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम संतोष कुमार शर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट में लगभग 50 वर्षों से संचालित सार्वजनिक पेशाबघर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हजारों व्यापारी एवं आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। डीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए दो दिनों के भीतर सार्वजनिक पेशाबघर को कब्जामुक्त कराकर उसकी मरम्मत कराते हुए पुनः संचालित कराने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में शास्त्री मार्केट अध्यक्ष निकेश जैन, सचिव मोहन सोनी, बृजेश शर्मा, संजय बंसल, टिल्लू, यश ठाकुर, रोहित चौहान, पुष्पेंद्र कुमार, खुशहाल लालवानी, सचिन गुप्ता, अमन मिड्ढा, अमन जैन आदि मौजूद रहे।