Saturday, August 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का निर्विरोध चुनाव संपन्न

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का निर्विरोध चुनाव संपन्न

फिरोजाबाद। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अधिवेशन में विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा एवं डॉ. सुभाष चंद्र यादव की मौजूदगी में पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया। चुनाव में प्रेम किशोर बघेल को जिलाध्यक्ष, प्रशांत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास यादव को जिला मंत्री, अजीत सिंह को संगठन मंत्री, विजय कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डोली शाक्य को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अधिवेशन में वेद प्रकाश राठौड़, प्रमोद शर्मा, मुलायम सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार, राजेश यादव, भूपेंद्र यादव, सर्वेश कुमार, नागेंद्र कुमार, उपदेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, नवल किशोर, रामपाल सिंह, उमेश चंद्र, अजित यादव, कैलाश चंद्र, बृजेश कुमार, संतोष यादव, रविंद्र सिंह, शिव सिंह, विशाल सविता, रमाकांत यादव, अमित कुमार, टीकम सिंह, सुनील कुमार एवं सुरेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।