Sunday, August 9, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोदी नगर में 49.32 लाख रुपये से बनेंगी सड़कें

मोदी नगर में 49.32 लाख रुपये से बनेंगी सड़कें

➤ महापौर ने हवन-पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी

फिरोजाबाद। नगर निगम की ओर से शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने शनिवार को वार्ड संख्या 36 के मोदी नगर में केसरी नंदन स्कूल, रेलवे लाइन के पास नगला पचिया क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा इन विकास कार्यों पर 49 लाख 32 हजार 809 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त हुई है। इसके तहत अजय चक से सचिन के मकान के पास तक, जयप्रकाश से श्यामसुंदर तक, रामवीर से भीकम सिंह तक तथा वीरेंद्र से श्रीकृष्ण तक की कच्ची गलियों में आरसीसी नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांग पर मोदी नगर में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। सड़क और नालियों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान भगवानदास शंखवार, प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, मधुरिमा गुप्ता, आकृति सहयोगी, गीता राठौर, भगवान सिंह झा, शिलान्त जैन, अनुराग सहयोगी, गुड्डा पहलवान, क्षेत्रीय नामित पार्षद मनोरमा प्रजापति, धर्मपाल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।