Monday, August 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ‘नफरत और हिंसा भारत छोड़ो’ दिवस पर कांग्रेस ने लिया संकल्प

‘नफरत और हिंसा भारत छोड़ो’ दिवस पर कांग्रेस ने लिया संकल्प

मथुरा। सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को ‘नफरत और हिंसा भारत छोड़ो’ दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, शोषण, शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में हेराफेरी और चढ़ावा चोरी के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में नफरत और हिंसा की राजनीति को निर्णायक रूप से हराने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता सांप्रदायिकता विरोधी समिति के जिलाध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में देश की आजादी और एकता सांप्रदायिक नफरत और हिंसा फैलाने वाले तत्वों के हमलों से खतरे में है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी एडवोकेट, अशोक सैनी, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अर्पित जादौन और गीता दिवाकर आदि ने 9 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही वर्तमान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने किया। इस अवसर पर अमित दीक्षित, निशू यादव एडवोकेट, अनिल खरे, सुशील गौतम, ललित शर्मा, भोले, मोनू कुरैशी, राजेश धनगर, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।