रायबरेली। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की सामाजिक चिंतन बैठक रविवार को अहिया रायपुर स्थित डॉ. शशिकांत शर्मा के कार्यालय में हुई। बैठक में समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के साथ संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आगामी 22 अगस्त को रायबरेली में होने वाली पीडीए शिल्पकार जन संवाद महासभा की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महासभा में अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम के उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता रामधीन विश्वकर्मा ने की। बैठक में डॉ. शशिकांत शर्मा, शिवा प्रसाद शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, आनंद कुमार विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, आरएस शर्मा, अनिल विश्वकर्मा, मोहन लाल विश्वकर्मा, लल्लन प्रसाद विश्वकर्मा, सोहन लाल विश्वकर्मा, हरगोविंद शर्मा और ठाकुर दिन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक एकता, समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही समान अवसर, पिछड़े एवं वंचित वर्गों की भागीदारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।
Jansaamna