लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सीयूईटी/नॉन-सीयूईटी अभ्यर्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया 11 से 18 अगस्त 2026 तक चलेगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय में द्वितीय स्पॉट काउंसलिंग 19 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। स्पॉट काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने हेतु चालान जनरेट किया जाएगा। द्वितीय स्पॉट काउंसलिंग के तहत प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 23 अगस्त 2026 तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पहले से किसी अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया है, वे भी रिक्त सीटों पर उपलब्ध अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपनी रुचि और पात्रता के अनुसार उपलब्ध पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित अवधि में पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों, पात्रता, पंजीकरण और काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचनाओं का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।
Jansaamna