Tuesday, August 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का सुर

आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का सुर

आगरा/मथुरा। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे की रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड टीम ने भव्य बैंड प्रस्तुति दी। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मधुर वाद्य प्रस्तुतियों से स्टेशन परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। यात्रियों और आमजन ने तालियों की गड़गड़ाहट से बैंड टीम का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंड टीम ने ‘वंदे मातरम्’, ‘संदेशे आते हैं’ (फिल्म बॉर्डर), ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ (फिल्म केसरी), ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’, ‘मेरा कर्मा तू’ (फिल्म कर्मा), ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘कदम-कदम बढ़ाए जो’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसी देशभक्ति धुनों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों ने स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक गार्गी उमराव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आरके बघेला, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (संकेत) अनिल पटेल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनादि मित्तल, स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम, सहायक मंडल इंजीनियर मुख्यालय बीएल मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, यात्री और आमजन मौजूद रहे। बैंड टीम में लक्ष्मीकांत कुशवाहा (बैंड इंचार्ज-ट्रम्पेट), धान सिंह (ट्रम्पेट), मणिकांत मिश्रा (क्लारिनेट), राजेश कुमार पटवारी (क्लारिनेट), गुंजन कुमार भारती (यूफोनियम), मुजफ्फर खान (ट्रॉम्बोन), निखिल कुमार (ट्रॉम्बोन), धर्मेंद्र कुमार यादव (सिम्बल), वीरेंद्र कुमार यादव (बेस ड्रम), रज्जाक खान (सैक्सोफोन) और अंकित पांडेय (साइड ड्रम) शामिल रहे।