Tuesday, August 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 36 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 36 जोड़े

चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड सदर स्थित द जीत पैलेस लॉन, सकलडीहा रोड, चंदौली में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 36 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुखद दांपत्य जीवन के लिए उपहार सामग्री एवं बर्तन किट वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख सदर सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कहा गया कि राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानजनक विवाह संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और बेटियों के स्वावलंबन का सशक्त प्रतीक है। सदर विकासखंड में परिणय सूत्र में बंधे सभी 36 नवदंपत्तियों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान सभी 36 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया गया। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित डीबीटी (DBT) धनराशि के साथ आवश्यक उपहार सामग्री एवं बर्तन किट का वितरण किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।