Wednesday, August 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद में निकली तिरंगा यात्रा

जनपद में निकली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पूरे जनपद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमियों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष देश दीपक गुप्ता राजा के नेतृत्व में छारबाग तिराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने छारबाग तिराहे स्थित निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ निकले। तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई चंद्रवार गेट पुल स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. कालीचरण गुप्ता के आवास पर पहुंची। यहां स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। तिरंगा यात्रा में बीएल वर्मा, सुनील शर्मा, शिवमोहन श्रोत्रिय, अंकित तिवारी, केशव सिंह फौजी, दीपक गुप्ता कालू, मनीष राठौर, योगेश बघेल, रविन्द्र शंखवार, श्याम सिंह यादव, सत्यप्रकाश सीटू, सुनील वर्मा, सुनील राठौर, केशवदेव शंखवार, उषा देवी शंखवार, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे। वहीं नारखी मंडल में तिरंगा यात्रा गांगिनी से मरसलगंज तक निकाली गई। यात्रा का समापन अमर शहीद सतीश चंद्र बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। यात्रा में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संजू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल गुड्डू, ब्लाक प्रमुख नारखी प्रतिनिधि सुशील चक, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल कृष्ण सिंह, नरेश पाल सिंह, नरेश बघेल, विंकल शर्मा, अंकित जैन, गौरव प्रताप आदि मौजूद रहे। सिरसागंज विधानसभा के नगला खंगर में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सुमित प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवजीत वीरु धाकरे, राजीव यादव, राघवेंद्र सिंह, अजीत राजपूत, स्नेहलता कुशवाहा, विजय तोमर, बबलू प्रधान आदि मौजूद रहे।