Wednesday, August 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पंचायत सिकंदरा में गूंजा वंदे मातरम, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नगर पंचायत सिकंदरा में गूंजा वंदे मातरम, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पंडित अनुपम दुबे: कानपुर देहात। नगर पंचायत सिकंदरा में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के बीच वंदे मातरम के सामूहिक गायन और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा पटेल चौराहे तक पहुंची। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल की मौजूदगी रही। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल, उप जिलाधिकारी सिकंदरा उषा सिंह समेत नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, जबकि वंदे मातरम देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को मजबूत करता है।