Wednesday, August 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन सांस्कृतिक मंच की स्वर्ण जयंती पर 23 अगस्त को होगा कंप्यूटर ओलिंपियाड

जन सांस्कृतिक मंच की स्वर्ण जयंती पर 23 अगस्त को होगा कंप्यूटर ओलिंपियाड

मथुरा। जन सांस्कृतिक मंच मथुरा की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 23 अगस्त को प्रस्तावित कंप्यूटर ओलिंपियाड की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि मथुरा के प्रमुख 30 विद्यालयों से अब तक 500 से अधिक विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ विद्यालयों में परीक्षाएं होने के कारण विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। आयोजन समिति के अनुसार कंप्यूटर ओलिंपियाड के साथ ब्रज को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में भी मंच सहयोग करेगा। ओलिंपियाड में शामिल सभी प्रतिभागी ब्रज को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त ओजस्वी राज, आईएएस मुख्य अतिथि होंगे। उनके द्वारा स्वच्छता को लेकर संकल्प पत्र पढ़ा जाएगा, जिसे कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागी दोहराएंगे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 16 अगस्त को सभी जिम्मेदारियों के वितरण के लिए फ्लोरेंस गार्डन में शाम चार बजे से जन सांस्कृतिक मंच की आम सभा आयोजित की जाएगी। होटल मनभावन में स्वर्ण जयंती आयोजन समिति के संयोजक डॉ. आरके चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सचिव रवि प्रकाश भारद्वाज ने किया। बैठक में कंप्यूटर ओलिंपियाड के मुख्य संयोजक पवन चतुर्वेदी, मंच के अध्यक्ष राज किशोर अग्रवाल, दीपक गोयल, कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, डॉ. धर्मराज और कार्यक्रम संयोजक आशुतोष गर्ग मौजूद रहे।