मथुरा। नववर्ष मेला समिति की सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में आयोजित बैठक में 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में किया जाएगा। समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नववर्ष मेला समिति के रजत जयंती वर्ष में सेवा कार्यों के तहत पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी रक्तदाताओं को रक्तदान कार्ड, प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए जाएंगे। समिति उपाध्यक्ष लोकेश गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी करने की अपील की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान के लिए अपनी-अपनी संख्या दर्ज कराई। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में डॉ. दीपा अग्रवाल, सुभाष सैनी, रजत वाल्मीकि, गंगाधर अरोड़ा, मुकेश शर्मा (मीडिया प्रभारी), विशाल रुहेला, प्रदीप अग्रवाल, राजीव कृष्ण, कैलाश चंद्र अग्रवाल, हरस्वरूप यादव, डॉ. रुचि अग्रवाल, प्रिया वशिष्ठ, रंजन चूनामणि, सीमा यादव, दिनेश कुमार, दीपेश श्रीवास्तव, मयंक प्रताप सिंह, रेखा शर्मा, वृषभान गोस्वामी, राजकुमार अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कान्हा यादव, महेश गोस्वामी, राजेश पचौरी एवं देवेश कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता समिति उपाध्यक्ष लोकेश गर्ग ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
Jansaamna