Thursday, August 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यापीठ, छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यापीठ, छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

हाथरस। शासन के आदेशानुसार कस्बे के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे विद्यार्थियों के देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा।बुधवार को निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘देश के अमर शहीद अमर रहें’ के गगनभेदी नारे लगाए। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन लिखे पोस्टर भी थाम रखे थे, जो पूरे रास्ते आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान की पहचान है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।