हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने हरियाली तीज के अवसर पर अलीगढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में तीज उत्सव मनाया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में राधा गावर व जिया रस्तोगी संयुक्त रूप से विजेता रहीं। दीपिका शर्मा, ज्योति गोयल, कोमल माहेश्वरी व भारती गोयल उपविजेता रहीं। अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को संस्कृति से जोड़ने के साथ आपसी स्नेह व सौहार्द बढ़ाते हैं। सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने आयोजन को भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम बताया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया, सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा, पूर्व अध्यक्ष राधा गावर, आईएसओ दीपिका शर्मा, दीपा, सीमा, दीप्ति, नीतू, कमलेश, लीना, जूही, मीना, रीना, ज्योति, जिया, अंजू, नूपुर, नमिता व कोमल आदि उपस्थित रहीं।
Jansaamna