Tuesday, August 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिधैपुर के पास एक्सप्रेसवे पर कट और लिंक रोड की मांग

बिधैपुर के पास एक्सप्रेसवे पर कट और लिंक रोड की मांग

हाथरस। युवा किसान संगठन मोर्चा ने बिधैपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर कट और लिंक रोड बनाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम शिव प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राहुल महाजन और छोटू पंडित के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कट और लिंक रोड बनने से सासनी क्षेत्र के करीब 40 से 50 गांवों के किसानों व ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को कृषि उपज आगरा, अलीगढ़, दिल्ली और नोएडा की मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। संगठन ने कहा कि इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में कांता पचैरी, प्रदीप गुप्ता, पुष्पेंद्र रावत, देवेश पचैरी, पंकज शर्मा, सचिन चौधरी, जतिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।