फिरोजाबाद। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी की एक बैठक मंदिर महंत रमेश आनंद गिरि की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2026-27 के रामलीला महोत्सव के लिए श्रीनिवास शर्मा को पुनः अध्यक्ष चुना गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 30 सितंबर को गणेश शोभायात्रा से होगा। 8 अक्टूबर को राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। 21 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर रावण का विशालकाय पुतला जलाया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीकांत शुक्ला, पंकज भारद्वाज, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, मुकेश शुक्ला, राजीव शर्मा, शिवप्रताप यादव, रोहित शर्मा, किशन यादव, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अनुराग, कौशल शर्मा, अरविंद शर्मा, रणजीत सिंह, सनी यादव, श्यामू पांडे, पारस जैन आदि उपस्थित रहे।
Jansaamna