सलोन, रायबरेली। न्याय पंचायत सलोन देहात की शिक्षक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षक संकुल श्रवण कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार, अब्दुल्ला उमर, अनुराग श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, प्रमोद कुमार, सुमन देवी, साफिया बानो, दशरथ लाल और एसएमसी अध्यक्ष राम प्रकाश मौजूद रहे। बैठक के दौरान बेवली प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अब्दुल्ला उमर सहित अन्य शिक्षकों ने सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से अपने-अपने विचार और अनुभव साझा किए। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार यादव ने शिक्षक अनुभव एवं अवलोकन, बालवाटिका फेस-3 के प्रभावी संचालन, समग्र प्रगति तथा प्रेरणा पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग, शिक्षण में नवाचार और विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा ज्ञान का पिटारा, रेमेडियल वर्कशीट, गणित बोर्ड और सत्र परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। बैठक में विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार यादव ने बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansaamna