Thursday, August 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हालांकि, जिला महामंत्री का एक पद फिलहाल रिक्त रखा गया है। नई कार्यकारिणी में बृजेश सिंह चौहान, संध्या आर्य, संजय सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, मुकेश चौहान और रजत चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश सिंह और राजेंद्र कुमार माहेश्वरी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर पिंकी पल्हावत, विष्णु बघेल, विपिन लवानिया, विपुल लुहाड़िया, अनुराग अग्निहोत्री, पवन रावत, योगेंद्र राजपूत और योगेश परमार को नियुक्त किया गया है। गिरीश मोहन गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, जबकि जितेंद्र कुमार प्रधान और विशाल गुप्ता को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नीरेश कुमार सिंह को जिला कार्यालय मंत्री तथा गजेंद्र सिंह राणा और जितेंद्र वाष्र्णेय प्रधान को जिला कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया विभाग में सुनील वर्मा एडवोकेट को जिला मीडिया प्रभारी, जबकि नरेश प्रधान और शेखर कुशवाहा को जिला मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। एशियाड कुलश्रेष्ठ को जिला सोशल मीडिया संयोजक तथा रवि कुशवाहा और प्रवीण कुमार को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। आईटी विभाग में रॉकी चौहान को जिला आईटी संयोजक तथा शिवम कुलश्रेष्ठ और विवेक वाष्र्णेय को जिला सह आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुछ पूर्व पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर संगठन में स्थान दिया गया है, जबकि कुछ पुराने पदाधिकारियों को इस बार कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है। एक जिला महामंत्री का पद भी अभी रिक्त रखा गया है। नई टीम के गठन के बाद भाजपा के सामने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की चुनौती रहेगी।