Friday, August 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीनियर एनालिस्ट (लीगल) परीक्षा में साक्षी जैन ने हासिल की ऑल इंडिया प्रथम रैंक

सीनियर एनालिस्ट (लीगल) परीक्षा में साक्षी जैन ने हासिल की ऑल इंडिया प्रथम रैंक

➤ अनारक्षित वर्ग की एकमात्र सीट पर हुआ चयन

रुड़की। सीनियर एनालिस्ट (लीगल) पद की चयन परीक्षा में रुड़की की पुत्रवधू साक्षी जैन ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की है। नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया में कुल दो पद थे, जिनमें एक अनारक्षित और एक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए था। साक्षी ने अनारक्षित वर्ग की एकमात्र सीट पर चयन हासिल किया। साक्षी जैन सुतेज जैन और अमिता जैन की पुत्री हैं। भोपाल में जन्मी और प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली साक्षी ने वर्ष 2019 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओडिशा से विधि की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपनी बैच में चौथी रैंक हासिल की थी। वर्ष 2021 से वह दिल्ली में विधि व्यवसाय कर रही हैं। जनवरी 2025 में साक्षी का विवाह रुड़की निवासी अभिषेक राय से हुआ।

उनकी इस उपलब्धि से रुड़की में भी परिवार और शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल है। साक्षी की सास किरण राय हरजोली झोझा, उत्तराखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके ससुर अवधेश कुमार राय ‘राय डिजिटल स्टूडियो’ का संचालन करते हैं। पति अभिषेक राय देवास, मध्य प्रदेश स्थित बैंक नोट प्रेस में कार्यरत हैं। कानून के क्षेत्र में लगातार अध्ययन और पेशेवर अनुभव के बाद साक्षी का देशभर में प्रथम स्थान हासिल करना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।