हाथरस। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल को मंडी चौकी, हाथरस गेट से स्थानांतरित कर कचौरा चौकी, सिकंदराराऊ भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक लखमीचंद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान से हटाकर मंडी चौकी, हाथरस गेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में मोनवीर सिंह को कंचौरा चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान बनाया गया है। ब्रह्माशंकर को पुलिस लाइन से कोतवाली तथा वीरराज सिंह को पुलिस लाइन से हाथरस गेट थाने में तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के अनुरूप तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Jansaamna