Saturday, August 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महंगाई के विरोध में 30 रुपये किलो चीनी बांटेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

महंगाई के विरोध में 30 रुपये किलो चीनी बांटेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

हाथरस। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी की हाथरस इकाई ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने की पहल की है। पार्टी रविवार से जरूरतमंद लोगों को 30 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराएगी। पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई के चलते गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला, शहर, तहसील, ब्लॉक और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने सस्ती दर पर चीनी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य महंगाई से प्रभावित परिवारों को यथासंभव राहत पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से रविवार से अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को 30 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी वितरित की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए संगठन स्तर पर ऐसे प्रयास आगे भी किए जाएंगे।