फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में संस्कृत भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित करना रहा। कार्यशाला में डॉ. दीपा कन्नौजिया ने ‘संस्कृत की अनिवार्यता’ विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं भावना सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं को वर्णोच्चारण का ज्ञान प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजित संस्कृत श्लोक लेखन प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम, उरुज ने द्वितीय और तनु राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक एवं गीत गायन प्रतियोगिता में आरती मौर्य प्रथम, तनु राठौर एवं रिया तिवारी संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नेहा राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. नीलम ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसमें रोजगार की संभावनाओं की जानकारी छात्राओं को दी। प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. राज्यश्री मिश्रा ने छात्राओं को संस्कृत भाषा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान डॉ. निष्ठा शर्मा, प्रज्ञा केसरवानी, डॉ. चर्चा, डॉ. दीपा कन्नौजिया एवं डॉ. प्रीति सिंह पटेल सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
Home » मुख्य समाचार » संस्कृत श्लोक लेखन प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, श्लोक गायन में आरती ने मारी बाजी
Jansaamna