फिरोजाबाद। अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कृत भारती परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में 251 सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। कलश यात्रा का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया। यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा और गांधी पार्क चौराहा होते हुए पालीवाल हॉल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। कथा व्यास स्वामी प्रणव पुरी महाराज ने कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का नियमित श्रवण कर जीवन में धर्म एवं सदाचार को अपनाने का आह्वान किया। कलश यात्रा में डॉ. देवेंद्र शास्त्री, ओमप्रकाश शर्मा, गौरव गोयल, दीपक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, नीरज जिंदल, भानु उपाध्याय, मनीष शर्मा, राजेश दुबे आदर्श, ब्रह्मानंद यादव, मनोज शर्मा, राकेश गोयल, विनोद चतुर्वेदी, महंत भोलेश्वर दयाल दीक्षित, गीतिका अग्रवाल, नीता अग्रवाल, मानसी, नीता, शिल्पा, गरिमा, मीरा गोयल, शिल्पा जिंदल, हनुमान प्रसाद गर्ग, देवव्रत पांडेय, ब्रजेश कटारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Jansaamna